Atharv: The Origin

Dhoni as Atharva: ‘अथर्व’ के अवतार में छाए महेंद्र सिंह धोनी, क्रिकेट पिच के बाद ओटीटी पर मचाएंगे धूम

क्रिकेट के पिच पर अपनी धुंआधार बल्लेबाजी से धूम मचाने वाले धोनी अब डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी बड़ा धमाका करने जा रहे हैं। जी हां, बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही एक सीरीज में लीड रोल में नजर आने वाले हैं, जिसका फर्स्ट लुक (Dhoni as Atharva) सामने आ चुका है।

दरअसल, ये एक New Age Graphic Novel है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी सुपर हीरो ‘अथर्व’ की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में एम एस धोनी ने सोशल मीडिया पर ग्राफिक नॉवेल (Atharv: The Origin) का टीजर शेयर किया है, जिसमें बिलकुल अलग ही अवतार में दिख रहे हैं। दरअसल, एनिमेटेड अवतार में धोनी के सिर पर जटाएं दिख रही हैं और एक योद्धा के रूप में कई राक्षसों से जूझते नजर आ रहे हैं।

Dhoni as Atharva

ऐसे में अथर्व द ओरिजिन का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। एम एस धोनी के फैंस को उनका ये नया अवतार (Dhoni as Atharva) काफी पसंद आ रहा है।गौरतलब है कि इस ग्राफिक नॉवेल को धोनी एंटरटेनमेंट के तहत रिलीज किया जाना है, जिसे धोनी की पत्नी साक्षी संभालती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये थ्रिलिंग सीरीज होगी, जिसमें एक साथ कई दिलचस्प कहानियां देखने को मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *