November OTT Release

November OTT Release: अभिषेक बच्चन की वेब सीरीज से लेकर राजकुमार राव की फिल्म तक, नवंबर में ओटीटी पर लगेगा मनोंरजन का तड़का

डिजिटल युग में ओटीटी, मनोरंजन का सबसे बड़ा विकल्प बन चुकी है जो हर रोज दर्शकों को नए कंटेंट उपलब्ध करा रही है। बता दें कि नवंबर में भी ओटीटी पर कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। तो चलिए आपको नवंबर की ओटीटी रिलीज (November OTT Release) के बारे में पूरे विस्तार से बताते हैं।

ब्रह्मास्त्र पार्ट 1

जी हां, बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुचर्चित फिल्म ब्रह्मास्त्र थिएटर में कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। मालूम हो कि फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट 1, ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 4 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।

ब्रीद: इनटू द शैडोज

वहीं अभिषेक बच्चन स्टारर वेब सीरीज ब्रीद: इनटू द शैडोज का नया सीजन 9 नवंबर 2022 को अमेज़न प्राइम वीडियो रिलीज होने वाला है। बता दें कि Abundantia Entertainment द्वारा निर्मित आठ-एपिसोड की इस सीरीज को मयंक शर्मा ने डायरेक्टर किया है। वहीं इस सीरीज में अभिषेक बच्चन और अमित साध के साथ ही निथ्या मेनन, सयामी खेर, नवीन कस्तूरिया और इवाना कौर जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

मोनिका ओ माय डार्लिंग

November OTT Release में सबसे अधिक किसी फिल्म का इंतजार दर्शकों को है तो वो है नेटफ्लिक्स फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ की। राजकुमार राव, हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे जैसे कलाकारों के अभिनय से सजी ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 11 नवंबर को नेटफ्लिक्स रिलीज होने जा रही है।

मुखबीर: द स्टोरी ऑफ ए स्पाई

वहीं Zee5 पर 11 नवंबर को वेब सीरीज मुखबीर: द स्टोरी ऑफ ए स्पाई रिलीज होगी जोकि 1965 के पाक हमले पर आधारित है। मालूम हो कि विक्टर टैंगो एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस सीरीज में प्रकाश राज, आदिल हुसैन के साथ जैन खान दुरार्नी, बरखा सेनगुप्ता, जोया अफरोज, सत्यदीप मिश्रा और करण ओबेरॉय जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

तो ये है कि November OTT Release की लिस्ट… अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया है तो आप इसे अपने दोस्तों और करीबियों के साथ शेयर कर सकते हैं, जिससे उन्हें भी ओटीटी पर आने वाले कंटेंट की जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *