क्राइम स्टोरीज: इंडिया डिटेक्टिव्स

जुर्म की दुनिया का स्याह सच लेकर आई है नेटफ्लिक्स की ‘क्राइम स्टोरीज: इंडियन डिटेक्टिव्स’

यूं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स अपने यूनिक कंन्टेंट के लिए हमेशा से ही दर्शकों के दिलों पर छाया रहता है। पर यह हफ्ता नेटफ्लिक्स से उम्मीद लगाए बैठे दर्शकों के लिए खास होने जा रहा है। दरअसल नेटफ्लिक्स पर आज से दक्षिण भारत की जुर्म की दुनिया से जुड़ी सच्ची घटनाओं पर आधारित डॉक्यूमेन्ट्री सीरीज ‘क्राइम स्टोरीज: इंडियन डिटेक्टिव्स’ रिलीज होने जा रही है।

 

गौरतलब है कि 14 सितंबर 2021 को ‘क्राइम स्टोरीज: इंडियन डिटेक्टिव्स’ का ट्रेलर नेटफ्लिक्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी किया गया। जिससे पता लगता है कि यह सीरीज, एक चार-भाग वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जो बैंगलोर शहर की पुलिस के ईर्द गिर्द घूमती है। जो चार कहानियों के माध्यम से चार अलग अलग गुत्थियों को सुलझाने का प्रयास करती है।

हत्या से लेकर अपहरण और जबरन वसूली जैसे अपराधों को सीरीज की इन चार कहानियों में जगह दी गई है। जिनसे जुड़ी घटनाएं   भारत की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले महानगर बैंगलोर में घटती है। इन घटनाओं और जुर्म के पीछे के गूढ़ रहस्य को सुलझाने काम पुलिस के जाबांज सिपाही के कैसे करते हैं, यही कहानी का मूल भाव है। इसके साथ ही मेकर्स कहानी के माध्यम से बड़े शहरों की चमक दमक के पीछे छुपी सच्चाई को दिखाने का भी प्रयास किया है।यह सीरीज अपराधियों के मस्तिष्क में पलने वाली खतरनाक सोच से दर्शकों को रूबरू करवाएगी।

वैसे देखा जाए तो क्राइम जोनर में यह नेटफ्लिक्स का यह नया प्रयोग है। इससे पहले नेटफ्लिक्स कई एंथोलॉजी सीरीज बना चुका है। जिसमें कई अलग अलग कहानियों को जगह दी गई थी। इन सीरीज में अजीब दास्तान, रे, अनकही कहानियां, लस्ट स्टोरीज, नवरसा आदि शामिल हैं।

बता दें कि इस सीरीज को एन अमित और जैक रैम्पलिंग ने निर्देशित किया हैं। जबकि मिनो फिल्मस के बैनर तले बनाए गए इस शो को तरुण सल्दान्हा द्वारा निर्मित किया गया है। वहीं क्राइम स्टोरीज: इंडिया डिटेक्टिव्स में मॉर्गन मैथ्यूज और फियोना स्टॉर्टन कार्यकारी निर्माता के रूप में काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *